फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन तक शरीर को खाती रहीं चीटियां, नशे के शौक ने दी ऐसी मौत

Fri, 21 Jul 2017 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
drugs
विज्ञापन
मैनपुरी के गोलाबाजार निवासी एक युवक को नशे के शौक ने मौत की नींद सुला दिया। दो दिनों तक चीटियां उसके शरीर को काटती रहीं लेकिन उसे खबर तक नहीं हुई। बाद में जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे सैफई अस्पताल में में भर्ती कराया। जहां गुरुवार रात मौत हो गई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मैनपुरी के गोलाबाजार कालोनी का रहने वाला शिवकुमार कुछ वर्षों से शहर में खुलेआम बिकने वाले नशे का आदी हो गया था। नशीले पदार्थ की लत पड़ने के बाद वह परिवारीजनों की एक भी बात नहीं सुनता था। करीब पांच दिन पहले अधिक नशा करने की वजह से नगर कंवर के समीप खेत में वह गिर गया। 

इसके बाद दो दिनों तक उसके शरीर में चीटियां लगने लगीं। मगर नशा इतना अधिक था कि शिव कुमार को होश ही नहीं आया। तीन दिन पूर्व जब परिवारीजनों ने तलाश की तो वह खेत में पड़ा मिला। शरीर में चीटियां लग चुकीं थीं। 
विज्ञापन


घरवालों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। गुरुवार रात को वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर आया तो कोहराम मच गया। 

वहीं परिवारीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि इस तरह की घटना संज्ञान में नहीं है। पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें