फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा डालकर पाट रहे यमुना

Thu, 30 Jul 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना के डूब क्षेत्र और नदी में कूड़ा डालने पर एनजीटी के सख्त रुख के बावजूद बिल्डर मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को नगर निगम के अधिकारियों ने यमुना नदी में मलबा डाल रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि तनिष्क राजश्री स्टेट दयालबाग के बाहर यमुना नदी में मलबा डाला जा रहा है। दिन रात ट्रैक्टरों से भवनों का कचरा वहां डाला कर डूब क्षेत्र को पाटा जा रहा है। सुबह तकरीबन 11 बजे मौके पर पहुंचे तो वहां एक ट्रैक्टर मलबा गिरा रहा था, दूसरा ट्रैक्टर खड़ा था। दोनों के चालकों को पकड़ कर ट्रैक्टर जब्त कर लिए गए हैं। अधिशासी अभियंता के अनुसार, पूछताछ में चालकों ने जानकारी दी कि बिल्डर के कहने पर मलबा डाल रहे थे। उन्हें करीब 1.30 लाख में मलबा डालने का ठेका दिया गया है। उन्होंने मामले की जानकारी आगरा विकास प्राधिकरण के मुख्य नगर नियोजक को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें