फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरोग्य मेले में दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि

Sun, 22 Sep 2024 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मलेरिया तेजी से पैर पसार रहा है। रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में भी दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई। 31 स्थानों पर आयोजित हुए आरोग्य मेले में से 12 केंद्रों पर पैरा मेडिकल स्टाफ के सहारे ही मरीजों का इलाज किया गया। भीड़ के चलते मरीजों को दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

पवसरा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 150 मरीज आए। चिकित्साधिकारी डॉ. शोएब खान एवं आयुष चिकित्सक सीमा वर्मा ने मरीजों का उपचार किया। फार्मासिस्ट मो. तसलीम, आयुष फार्मासिस्ट ब्रजवाली आदि भी मौजूद रहे। बिडला नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. योगेश वर्मा ने 140 मरीजों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट नवीन, आयुष फार्मासिस्ट मदन चंद सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा 29 ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित हुए।
इनमें से 17 पर ही चिकित्सक मौजूद रहे। मेला में कुल 1238 मरीज आए। इनमें 465 पुरुष, 513 महिलाएं व 260 बच्चे शामिल रहे। इनमें 125 मरीज बुखार की शिकायत लेकर आए। इनमें से लक्षण के आधार पर 23 की मलेरिया जांच की गई। इनमें से दो में मलेरिया की पुष्टि हुई। छह मरीजों की डेंगू जांच की गई। इनमें कोई संक्रमित नहीं मिला। 300 मरीज त्वचा संबंधी समस्या लेकर आए। 12 मरीजों ने लिवर संबंधी शिकायत बताई। 141 मरीजों ने पेट, 90 मरीजों ने सांस की दिक्कत बताई।
विज्ञापन

22 मरीजों की हेपेटाइटिस बी, 31 मरीजों ने शुगर, 20 मरीजों ने ब्लड प्रेशर की जांच कराई। 27 गर्भवती महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई। 16 मरीजों में खून की कमी मिली। चार मरीज में टीबी के लक्षण मिले। 11 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें