फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साक्षरता परीक्षा में 4657 परीक्षार्थी हुए शामिल

Sun, 22 Sep 2024 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नव भारत साक्षरता मिशन के तहत जिले में 815 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 4657 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आई। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह स के निरीक्षण में तीन विद्यालय बंद मिले। प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

शासन से 15 साल से ऊपर के निरक्षरों के नवभारत साक्षरता मिशन चलाया जा रहा है। इस मिशन के तहत साक्षर किए गए 4696 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें से 4657 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। इस दौरान बीएसए सूर्यप्रताप सिंह प्राथमिक विद्यालय बेहटा का निरीक्षण करने पहुंचे। परीक्षा केंद्र बंद मिला।
इसी तरह प्राथमिक विद्यालय गोयती, प्राथमिक विद्यालय किसरौली भी बंद मिला। पथरेकी के कंपोजिट विद्यालय में परीक्षार्थी परीक्षा देते मिले। प्राथमिक विद्यालय विरौंची में भी परीक्षा होती मिली। इसके अलावा परीक्षा में नजर रखने के लिए सभी बीईओ ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जो परीक्षा केंद्र बंद मिले हैं। उनके प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें