फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डीएम’ समीकरण से बनाएंगे बहनजी को ‘सीएम’

Sat, 30 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
नसीमुद्दीन स‌िद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
दयाशंकर मामले से बिगड़ी सोशल इंजीनियरिंग को एक किनारे रख बसपा का जोर दलित-मुस्लिम (डी-एम) समीकरण को मजबूत करने का है। मुस्लिम वोटों में बिखराव को रोकने और एकमुश्त बसपा के पाले में लाने के लिए पार्टी महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने छावनी क्षेत्र के मुस्लिमों से मुलाकात की। दलित-मुस्लिम समीकरण के बूते फिर से सरकार बनाने की उम्मीद जताई। सपा को मुस्लिम विरोधी करार देते हुए सिद्दीकी ने कहा कि सपा उनकी ठुकाई कर रही है, जबकि बसपा सम्मान देगी।
विज्ञापन

ताजनगरी के हैवेंस गार्डन में छावनी विधायक गुटियारी लाल दुवेश द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा महासचिव ने कहा कि मुस्लिम आपस में ही लड़ रहे हैं। मधुमक्खी की तरह से एकजुट हो जाओ। बसपा के दलित और मुस्लिम जिस दिन एक हो जाएंगे, उस दिन प्रदेश में फिरकापरस्त ताकतें खालिद मसूद, जिया उल हक और इकलाख को मार नहीं पाएंगी। सपा के शासन में सैकड़ों दंगों का जिक्र करते हुए सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा-सपा दंगे करा रहीं है। कब तक पिटते रहेंगे। एक बार पूरी तरह से बसपा में आ जाइये। कोई आपको पीट नहीं सकेगा। दलितों के साथ पहले भाईचारा बनाओ, एक हो गए तो सूबे में सरकार हमारी होगी।

भुट्टो की वापसी, अलीगढ़ में जिम्मेदारी दी
आगरा। पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो को बसपा ने जिन आरोपों में निकाला था, चंद महीनों में ही वह आरोप हवा हो गए। भुट्टो को शुक्रवार को नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने न केवल पार्टी में वापस लेने का एलान किया, बल्कि अलीगढ़ मंडल में भाईचारा कमेटी का प्रभारी भी बना दिया। सिद्दीकी ने मंच पर साफ कर दिया कि वह संगठन का काम देखेंगे, हालांकि उनके समर्थक ये चर्चाएं चलाते रहे कि जल्द ही आगरा दक्षिण से बसपा उन्हें टिकट देने वाली है।
विज्ञापन


बशीर को नहीं मिल पाईं दुआएं
पूर्व विधायक भुट्टो और चौ. बशीर एक ही दिन एक ही तरह के आरोपों में बसपा से निकाले गए थे, लेकिन भुट्टो की नसीमुद्दीन सिद्दीकी से नजदीकी के चलते वापसी हो गई, लेकिन बशीर हाथ मलते ही रह गए। बशीर ने सिद्दीकी के लिए पूरे रास्ते में दर्जनों होर्डिंग लगवाए थे, जिन पर ‘आपकी दुआओं का तलबगार’ लिखकर पार्टी में वापसी की उम्मीद जताई थी, लेकिन पार्टी ने बशीर को रेड सिग्नल दिखा दिया है।

विधायक से खुश हो या नहीं, नहीं जानता
छावनी के कार्यकर्ता सम्मेलन में सिद्दीकी ने मुस्लिमों से कहा कि उनकी सभी उम्मीदें पूरी करेंगे। मुसलमान मौजूदा विधायक गुटियारी लाल दुवेश से खुश हैं या नहीं, वह नहीं जानते, लेकिन गारंटी देते हैं कि आपके हर दुख-सुख में वह आपके साथ खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें