वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन को उमड़ी। मंदिर में दर्शन करने को श्रद्धालुओं की संख्या पिछली साल से कम रही। इस दौरान ठाकुरजी को राजभोग में पंचमेवायुक्त विशेष खिचड़ी परोसी गई।
विज्ञापन
2 of 5
यमुना में स्नान करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्रद्घालुओं ने वृंदावन में ठा. बांकेबिहारी मंदिर के अलावा श्रद्धालुओं ने राधाबल्लभ मंदिर, राधारमण, राधादामोदर, राधाश्यामसुंदर समेत अनेक मंदिरों में दर्शन किए। सुबह यमुना स्नान किया और वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा भी की।
विज्ञापन
3 of 5
मकर संक्रांति पर सजे बाजार।
- फोटो : अमर उजाला।
मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन माना जाता है कि सूर्य का अपने पुत्र शनि के साथ मिलन होता है। जिसके चलते लोग एक साथ सूर्य और शनि की आराधना करते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित अजय तैलंग ने बताया कि इस दिन जिनकी कुंडली में शनि और सूर्य और राहु का दोष होता है उनके द्वारा विशेष उपाय किए गए।
4 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान
सूर्योदय होते ही लोगों ने उत्तरायण सूर्य की पूजा अर्चना की। इसके बाद अपने-अपने आराध्य को खिचड़ी,गजक तथा तिल आदि से बनी अन्य खाद्य सांमग्री अर्पित की। मंदिर द्वारिकाधीश, श्री कृष्ण जन्मभूमि सहित सभी मदिरों में ठाकुर जी के लिए विशेष खिचड़ी प्रसाद तैयार किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में नये वस्त्र तथा अन्न का दान किया गया।