फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेल से बाहर आया हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव, जांच अब भी अधूरी; राज हत्याकांड में नया अपडेट

Fri, 17 Apr 2026 10:04 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राज चौहान हत्याकांड में नाम आने के बाद पुराने मामले में जेल गया हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव जमानत पर रिहा हो गया है। पीड़ित परिवार ने हत्या में उसकी संलिप्तता का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस अब भी साक्ष्य जुटाने में लगी है।
 
विज्ञापन
राज चौहान हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हुए राज चाैहान हत्याकांड में नाम आने के बाद पुराने मामले में कोर्ट में पेश होकर जेल गया हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव बृहस्पतिवार को जेल से बाहर आ गया। उसे अदालत से जमानत मिल गई। राज की मां ने मुख्यमंत्री से बेटे की हत्या में मोनू की संलिप्तता की शिकायत की थी। मामले में अब तक जांच चल रही है।
विज्ञापन

ट्रांस यमुना के टेढ़ी बगिया क्षेत्र में 23 जनवरी की रात एक गेस्ट हाउस में आपसी गैंगवार में राज चाैहान की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में मुख्य आरोपी अरबाज मंसूरी मुठभेड़ में मारा गया। राज चाैहान की मां ने बेटे की हत्या के पीछे क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव पर शक जताया है। उन्होंने एक इंस्पेक्टर पर संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। पुलिस की जांच में हत्या करने वालों के संबंध जेल में बंद गैंगस्टर आलोक यादव से भी होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

मोनू यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए राज की मां ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इसके बाद एसटीएफ और पुलिस ने जांच तेज की थी। इसका पता चलने पर मोनू यादव पुराने मामले में कोर्ट में पेश हो गया। उसके खिलाफ थाना एत्माद्दाैला में रंगदारी मांगने और एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी दर्ज थी। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। पुलिस को इस बात की भनक नहीं लग सकी जबकि पुलिस जांच का दावा कर रही थी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मोनू की संलिप्तता के संबंध में जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अगर साक्ष्य मिलते हैं तो हत्याकांड में नाम शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें