फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 दरोगा और 44 सिपाहियों के तबादले, कई अहम पोस्टिंग बदलीं

Wed, 29 Apr 2026 09:38 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कमिश्नरेट में पुलिसिंग सुधार के लिए बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया, जिसमें 16 दरोगा और 44 सिपाहियों के तबादले हुए। नई तैनातियों के तहत कई अधिकारियों को अलग-अलग जोन और यूनिट्स में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कमिश्नरेट की पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में पुलिसिंग को बेहतर करने के बिंदुओं पर चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देश पर जिले में 16 दरोगा और शहर जोन में 44 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

महिला दरोगा दीक्षा सिरोही को थाना एत्मादपुर से साइबर क्राइम, सरिता यादव को खंदौली से नगर जोन भेजा गया। आलोक कुमार तिवारी, अरुण विलारिया, शक्ति राठी व निरंजन तिवारी को पुलिस लाइन से नगर जोन, जबकि अरविंद कुमार, महेश चंद्र व प्रशांत कुमार को पुलिस लाइन से पश्चिमी जोन भेजा गया।

अनिरुद्ध कुमार दुबे को थाना सदर से पश्चिमी जोन, मो. खालिद को खेरागढ़ से पूर्वी जोन स्थानांतरित किया गया। आबिद को मंटोला से ताज सुरक्षा, राजेश कुमार को फतेहपुर सीकरी से ताज सुरक्षा भेजा गया। संजीव पंवार का पूर्वी जोन स्थानांतरण निरस्त कर ताज सुरक्षा में तैनाती दी गई।
विज्ञापन

सतपाल सिंह को ट्रांस यमुना से गुमशुदा प्रकोष्ठ व तालिब चौहान को पुलिस लाइन से नफीस सेल भेजा गया है। इसके साथ ही डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने शहर के 44 सिपाहियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें