फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीए में बड़ा फेरबदल: प्रवर्तन प्रभारी और अभियंता बदले, टाउन प्लानर से छिना प्रभार; अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम

Fri, 21 Aug 2026 06:00 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रवर्तन प्रभारी बदलने के साथ ही कई अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण का कार्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अवैध निर्माणों पर लगाम नहीं कसने और लगातार शिकायतों के बाद आगरा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष एम अरूनमोली ने बड़ा बदलाव करते हुए प्रवर्तन दल के प्रभारी और अवर अभियंता बदल दिए हैं।
विज्ञापन


टाऊन प्लानर ऋचा कौशिक से भी प्रभारी प्रवर्तन का चार्ज छिन गया है। जबकि मोहम्मद अमीन को प्रवर्तन अनुभाग से उपाध्यक्ष ने कार्यमुक्त कर दिया है। उपाध्यक्ष एम अरुनमोली ने एडीए सचिव संजय कुमार को ताजगंज-प्रथम, ताजगंज-द्वितीय, छत्ता-प्रथम और छत्ता-द्वितीय वार्ड की कमान सौंपी है। संयुक्त सचिव सुरेन्द्र बहादुर सिंह को कोतवाली, शाहगंज, रकाबगंज/कैंट और फतेहपुर सीकरी वार्ड का प्रभारी बनाया गया है। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के निलंबन के बाद अधिशासी अभियंता नरेन्द्र कुमार को लोहामंडी, हरीपर्वत-प्रथम, हरीपर्वत-द्वितीय और हरीपर्वत-तृतीय वार्ड का प्रभार मिला है।

 

कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए लिंक अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। सचिव के लिंक अधिकारी संयुक्त सचिव होंगे। वहीं, संयुक्त सचिव और अधिशासी अभियंता नरेन्द्र कुमार परस्पर एक-दूसरे के लिंक अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

 
विज्ञापन

अवर अभियंताओं के प्रभार में बदलाव
प्रवर्तन अनुभाग में कार्यरत अवर अभियंताओं के कार्यक्षेत्रों में भी बदलाव करते हुए भानुप्रताप सिंह को हरीपर्वत-1 एवं 2 वार्ड से हटाकर अब नवीन तैनाती के रूप में ताजगंज-1 और शाहगंज वार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। राजीव कोहली को हरीपर्वत-3 एवं शाहगंज वार्ड से स्थानांतरित कर हरीपर्वत-1, हरीपर्वत-2 एवं हरीपर्वत-3 वार्ड आवंटित किए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें