फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रांसपोर्ट नगर में पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सेक्टर-1 में शनिवार रात पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में गोदाम भी आ गया। सूचना पर आईं 6 दमकलों ने एक घंटे में काबू पाया। आग से 10 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


दयालबाग निवासी मनोज आनंद की आनंद पेंट के नाम से सेक्टर-1, ट्रांसपोर्ट नगर में दुकान है। मालिक ने बताया कि रात तकरीबन 8:30 बजे दुकान को बंद किया था। रात तकरीबन 9 बजे आसपास के लोगों ने दुकान से लपटें निकलने की जानकारी दी। पेंट की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। वह पहुंचे, लेकिन लपटें निकल रही थीं। दमकलों ने आग बुझाने के प्रयास किए। बुलडोजर की मदद से दुकान का शटर उठाया गया। 2 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग से आसपास की दुकान भी चपेट में आ गईं। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होने की आशंका है। जांच की जा रही है। मालिक ने 10 लाख के नुकसान की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें