फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली दवा रैकेट: 30 कंपनियों को नोटिस, दवाओं के रिकॉर्ड तलब; 1.5 करोड़ की सैंपल दवाएं जब्त

Mon, 25 May 2026 10:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के झूलेलाल बाजार में अवैध गोदाम से 30 नामी कंपनियों की करीब 1.5 करोड़ रुपये की सैंपल दवाएं जब्त की गई हैं। औषधि विभाग ने कंपनियों को नोटिस भेजकर दवाओं के रिकॉर्ड तलब किए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
औषधि विभाग की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा स्थित झूलेलाल बाजार में पकड़े गए अवैध गोदाम में 30 कंपनियों की डेढ़ करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की हैं। टीम ने सूची बनाकर सभी कंपनियों को नोटिस भेजकर दवाओं के रिकॉर्ड तलब किए हैं।
विज्ञापन


लखनऊ के सहायक आयुक्त औषधि बृजेश यादव ने बताया कि छापा मारकर झूलेलाल बाजार में ज्योति ड्रग हाउस के संचालक नारायण दास हंसराजानी का अवैध गोदाम पकड़ा गया था। इसमें देश-विदेश की 30 नामी कंपनियों की 150 से अधिक सैंपल दवाएं मिली हैं। इसमें एंटीबायोटिक, मधुमेह, थायराइड, हृदय रोग, पेट रोग समेत कई मर्ज की दवाएं हैं।

इनके पैकेट पर दर्ज कंपनी का नाम, बैच नंबर, एक्सपायरी डेट समेत अन्य जानकारी की रिपोर्ट बनाई है। संबंधित कंपनियों को नोटिस भेजकर इनके रिकॉर्ड मांगे गए हैं। यह भी पूछा गया है कि ये दवाएं उनकी कंपनी से निर्मित हैं कि नहीं। सैंपल की दवाएं किस शहर और किस एमआर को जारी की गई थीं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें