टूंडला के महाराजा अग्रसेन सेल्टर होम का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी दिनेशचन्द्र
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। शुक्रवार शाम नोडल अधिकारी ने कई गांवों में निगरानी समितियों की बैठक की और विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों अपने गांव वापस आ रहे हैं, उनका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्हें कोई परेशानी हो तो आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्री जानकारी करती रहें। नोडल अधिकारी उन्नावि दिनेश कुमार ने शुक्रवार को सिकरारी, कोटकी, मदावली के प्राईमरी स्कूल में निगरानी समिति की बैठक की। इसके अलावा उसायनी के महाराजा अग्रसेन क्वारंटीन सेंटर, जीडी गोइंका सेल्टर होम, सुदिती ग्लोबल एकेडमी और ठाकुर बीरी सिंह कालेज स्थित सेल्टर होम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण देखा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूर जो अपने गांव वापस आ रहे हैं, उनकी नियमित थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाए। उनके सामने राशन की कोई कमी न आए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही यदि उन्हें या उनके परिवार के किसी सदस्य को कोई परेशानी है तो आशा या आंगनवाड़ी कार्यकत्री इस बात की जानकारी तहसील प्रशासन को दें। उन्होंने सेल्टर होम की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और संतुष्टि जाहिर की। इस दौरान उपजिलाधिकरी एकता सिंह, तहसीलदार डा. गजेन्द्रपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय चौहान, नायब तहसीलदार अनीश सिंह, लेखपाल योगेन्द्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।