फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर में शरारती तत्वों ने मजार की क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
मथुरा। शाहपुर में मजार को सही करते मिस्त्री। संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। यहां से 20 किलोमीटर दूर स्थित गांव शाहपुर में एक मजार को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे दोनों समाजों के बीच तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर दोनों पक्षों में बैठक मामला शांत कराया। ग्रामीणों ने मिलकर मजार की मरम्मत कराई। मामले में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार को गांव शाहपुर में किसी शरारती तत्व द्वारा कब्रिस्तान में मौजूद पुरानी मजार को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसे लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का कहना था कि कब्रिस्तान की भूमि पर मौजूद मजार को तोड़कर झगड़ा करने का प्रयास किया गया है। सूचना पर एसपी ग्रामीण, एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह मय फोर्स के पहुंच गए।
उन्होंने दोनों समाज के लोगों के साथ बैठक कर मामले को शांत कराया। ग्रामीणों ने मजार को सही कराने का निर्णय लिया और काम शुरू करा दिया। मामले में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें