फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज धूप से झुलस रही मक्का की फसल, किसान चिंतित

Thu, 29 May 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। गर्मी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण मक्का की फसल प्रभावित हो रही है। मक्का की फसल में दाना बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन तापमान में वृद्धि से फसल बाधित हो रही है। कुछ दिनों पहले आए आंधी-तूफान के बाद तापमान में गिरावट से किसानों को राहत मिली थी, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से फिर से तेज धूप पड़ने लगी है। किसान जबापुर निवासी अमित शाक्य ने बताया कि फसल में अच्छा विकास हो रहा था, लेकिन अब गर्मी से पत्ते मुरझा रहे हैं और भुट्टे छोटे दिख रहे हैं। तेज गर्मी और लू जैसे हालात के कारण सिंचाई के बावजूद चार दिन में खेतों से नमी खत्म हो जाती है। जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पछेती मक्का की फसल में दाना बनने के समय अनुकूल तापमान और नमी की आवश्यकता होती है। वर्तमान में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे मक्का के पौधों पर तनाव बढ़ गया है। इससे फूल निकलने और परागण की प्रक्रिया पर असर पड़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप दाने अधूरे रह सकते हैं और उपज में गिरावट की आशंका है। किसानों को सलाह है कि समय पर सिंचाई करें ताकि पानी का वाष्पीकरण कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें