फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वन विभाग के बाबू पर गिरी गाज, हाथरस संबद्ध

Thu, 29 May 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। वन विभाग में वानिकी योजना सामान्य में 17 लाख के गोलमाल और एससीएसपी योजना की टेंडरिंग में अनियमितता की खबरें अमर उजाला में छपने के बाद विभाग के एक बाबू पर गाज गिर गई है। वरिष्ठ सहायक/भंडार प्रभारी अमित कुमार को हाथरस संबद्ध कर दिया है। 27 मई को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आगरा भीम सैन की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसमें स्पष्ट लिखा है कि अमित कुमार के खिलाफ मिली विभिन्न शिकायतों और अखबार में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए अमित कुमार को हाथरस प्रभाग से संबद्ध किया जाता है। तत्काल प्रभाव से यह आदेश लागू होगा। संबद्धीकरण के दौरान कोई भी भत्ता देय नहीं होगा। बता दें कि वन विभाग में भारी गोलमाल हुआ है। वानिकी योजना सामान्य में 17 लाख रुपये का गोलमाल हुआ है। इसके अलावा वानिकी योजना एससीएसपी के टेंडरिंग में अनियमितता बरती गई। इस मामले में 23 मई और 25 मई को अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग में खलबली मच गई। वन मंत्री ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई कराई है। बताया यह भी जा रहा है कि अभी कुछ बड़े स्तर के अधिकारी और कर्मी भी इस कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। वन मंत्री के आदेश पर पूरे मामले की गहन जांच के लिए शासन स्तर से टीम का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें