फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मक्का की फसल में नहीं आया दाना, मुआवजा दिलाने की मांग

Thu, 20 Jun 2024 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव कोसमा के किसानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घटिया किस्म का मक्का का बीज देने वाले दुकानदार से हर्जाना दिलाए जाने की मांग की। किसानों ने कहा कि सौ बीघा जमीन पर खड़ी मक्का की फसल में दाना नहीं आया है।
विज्ञापन

कोसमा के किसान बुधवार की दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंच। यहां जिलाधिकारी के न मिलने पर उन्होंने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम को ज्ञापन देते हुए किसानों ने कहा कि उन लोगों ने कोसमा में खाद-बीज विक्रेता भानुप्रताप की दुकान से मक्के का बीज खरीदा था। करीब 100 बीघा खेतों में मक्के की फसल खड़ी है जिसमें दाना नहीं आया है। किसानों का आरोप है कि जब वे लोग दुकानदार के पास गए तो उसका कहना था कि वह एक हजार रूपये बीघा तो हर्जाना दे सकता है इससे अधिक नहीं है। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उन लोगों ने जमीन उगाही पर ली थी। उचित हर्जाना दिलाया जाए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों में माजिद अली, कमल किशोर, रिंकू, आसिफ अली आदि किसान शमिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें