फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी अभिलेखों का सही तरीके से करें रखरखाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आईजी आगरा जोन नवीन अरोरा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। अभिलेखों का रखरखाव देखा। सीट पर मिले पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। निर्देश दिए अभिलेखों का सही तरीके से रखरखाव करें।
विज्ञापन

आईजी नवीन अरोरा दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्यालय स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। एसपी कार्यालय, एएसपी कार्यालय, जन सूचना कार्यालय, लोक शिकायत प्रकोष्ठ, पासपोर्ट कार्यालय आईजीआरएस कार्यालय, डीसीआरबी कार्यालय पहुंचकर अभिलेख देखे। अभिलेखों के आधार पर सीट पर मिले पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। आईजी ने कहा कि पुलिस के अभिलेख महत्वपूर्ण होते हैं। उनकी अदालतों में जरूरत पड़ जाती है। विवेचनाओं में भी अभिलेखों का महत्वपूर्ण योगदान है। पुलिसकर्मी अभिलेखों का सही तरीके से रखरखाव करें। अभिलेखों को दुरस्त भी करते रहें। स्थानीय अधिकारी कार्यालयों का निरीक्षण करें। जो कमियां दिखें उनका सुधार कराएं। पुलिस कर्मियों को काम के प्रति चौकस रहने की हिदायत दें। इस मौके पर एएसपी मधुबन कुमार सिंह, सीओ सिटी अभय नरायन राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें