फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला मैनपुरी के युवक शव

Sun, 08 Sep 2024 05:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के नगरिया में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़पर फंदे से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक अपनी बेटी से मिलने नगरिया उसके घर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जनपद मैनपुरी थाना कुरावली के गांव अलूपुरा रोड निवासी लोकेंद्र (45) का शव शनिवार की सुबह करीब 7 बजे मानपुर नगरिया में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी फोन कर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतरवाया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई चमनलाल ने बताया कि उसका भाई लोकेंद्र अपनी बेटी सोनम पत्नी संदीप निवासी नगरिया के घर की कहकर शुक्रवार की दोपहर समय करीब 3:00 बजे अपने घर से निकला था। परिजन ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। सोरों कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी मौत के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें