फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गणपति बप्पा को गाजे-बाजे के साथ घर लाए भक्त

Sun, 08 Sep 2024 05:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गणेश चतुर्थी पर भक्त गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा को बुलाकर ले गए। दिन भर प्रतिमाओं को पंडालों, घरों में स्थापित करने का सिलसिला चलता रहा। विक्रेताओं की दुकानों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। अब 11 दिन तक भक्ति की बयार बहेगी। गणेश चतुर्थी पर विघ्न हर्ता को ले जाने के लिए भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। सुबह से भक्तों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी। जिन भक्तों को अपने घर में प्रतिमाओं को स्थापित करना था उन्होंने घर के मंदिर के निकट के स्थान पर चौकी की स्थापना करने की व्यवस्था की। इसके बाद बाजार में जाकर गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा को घर पर लेकर आए और उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही पंडालों को सजाने के लिए भी सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। प्रतिमाओं का नगर के मार्गों पर भ्रमण कराने के बाद उन्हें नियत स्थान पर स्थापित किया गया। भ्रमण कार्यक्रम बस्तियों के लोग शामिल हुए। शहर के गंदानाला, पड़ाव मुंशीलाल, चित्रगुप्त कालोनी, गंदा नाला, पुलिया नंबर पांच, आवास विकास कॉलोनी, सोरों गेट सहित अन्य स्थलोंं पर पंडाल सजाए गए। पंडालों में गणेश प्रतिमा को स्थापित करने के बाद धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पंडालोें में देर रात तक भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें