फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः SP ऑफिस में महिला ने किया कुछ ऐसा, फूल गए पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव

Fri, 16 Mar 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के मैनपुरी में एक महिला ने दुष्कर्म के मामले में सुनवाई न होने पर गुरुवार को एसपी दफ्तर के बाहर आत्मदाह की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उससे माचिस छीन ली। 
विज्ञापन


इसके बाद उसे एएसपी के पास ले गए। एएसपी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हो चुका है। अब वह किसी बहकावे में आकर पुलिस पर दबाव बना रही है। 

महिला का आरोप है कि उसके साथ प्रधान ने गाड़ी में अगवा कर बलात्कार किया। वह कई बार अधिकारियों व थाना पुलिस से कार्रवाई को लेकर मिली, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


इसके बाद गुरुवार को महिला एक केन में दो लीटर मिट्टी का तेल लेकर एसपी कार्यालय के बाहर पहुंच गई। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही महिला ने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। 
विज्ञापन

वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत ही महिला से माचिस छीन ली। उसे अधिकारी के पास ले गए। मामले में एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने थाना पुलिस को गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  

एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहा है कि पीड़िता ने पति, ससुर और जेेठ पर मारपीट का आरोप लगाया था। एनसीआर दर्ज कर ली गई थी। उक्त महिला कुछ दिन पूर्व राशन डीलर के साथ चली गई थी। 

इसकी शिकायत पति ने थाने में कराई थी। लौटने के बाद मारपीट की थी। वहीं, राशन डीलर की प्रधान से रंजिश चल रही है। दोनों एक-दूसरे को फंसाने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें