फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: मकान के ताले तोड़कर तीन लाख के जेवर नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। गांव गढ़िया खजुरारा में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर करीब तीन लाख रुपया के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। पीड़ित की ओर से थाना में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव गढ़िया खजुरारा निवासी जाकिर खान शनिवार की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद अन्य परिजन के साथ सो गए थे। रात में किसी समय चोर ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। घर के अंदर कमरों में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ कर नकदी जेवर चोरी कर ले गए।
रविवार की सुबह जागने पर जाकिर ने घर का सामान अस्त व्यस्त देखा तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस को बताया कि चोर एक सोने का हार, कान की झुमकी, टॉप्स, नथनी, छह सोने की अंगूठियां, करधनी, पायल सहित करीब तीन लाख से अधिक के जेवर-नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें