फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: घर में घुसे आरोपियों ने की फायरिंग, फेंके पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला वदा में शनिवार को नामजद लोग एक घर में घुस गए। वहां आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। पत्थर भी फेंके गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी कुमारी आरती ने बताया कि शनिवार को पिता प्रमोद कुमार खेत पर गए थे। घर पर सिर्फ वह व बहन मृदुला ही मौजूद थे। तभी गांव का ही रहने वाला एक नामजद अपने तीन अन्य साथियों को साथ लेकर घर में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। घर में मौजूद दोनों बहनें घबरा गईं, छत पर आने के बाद आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की।
इस दौरान घर में ईंट पत्थर भी फेंके। गोली चलने की आवाज और चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से चले गए। उक्त घटना के बाद पीड़िता व परिजन काफी भयभीत है। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उधर तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें