फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: कब्रिस्तान भूमि पर कब्जा को लेकर बना तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। देवी रोड स्थित रंगरेज समाज के कब्रिस्तान पर कुछ लोग कब्जा कर रहे थे। इसकी जानकारी के बाद फाउंडेशन के प्रदेश प्रचार मंत्री कई लोगों के साथ पहुंच गए। तनाव की स्थिति के बीच मौके पर पहुंची पुलिस व राजस्व की टीम ने स्थिति को संभाला। दोनों पक्ष को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में देवी रोड स्थित रंगरेज समाज के कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा की सूचना पर समाज के लोग एकत्र हो गए। उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया, रंगरेज फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश प्रचार मंत्री मोहम्मद निजामुद्दीन भी वहां पहुंचे। पुलिस, लेखपाल, कानूनगो आदि के साथ मौके पर पहुंच गई। वहां कब्रिस्तान पर काम कर रहे लोगों को रोक दिया गया। दोनों पक्ष के बीच बातचीत कर तनाव की स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने विवाद को शांत कराने के बाद दोनों पक्ष को वहां से हटाया।
रंगरेज समाज के प्रचार मंत्री का कहना है कि पुलिस-प्रशासन ने मौके पर यथास्थिति तो कायम करा दी। लेकिन जितनी जगह पर अराजक तत्वों ने कब्जा कर लिया, उसे हटाया नहीं गया है। चेतावनी दी कि अगर कब्रिस्तान से अवैध कब्जा पूरी तरह नहीं हटाया गया तो रंगरेज समाज आंदोलन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें