फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: सड़क पर घूम रहे गोवंश को एसडीएम ने भिजवाया गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन के निर्देश पर सड़कों पर घूम रहे गोवंश को गोशालाओं में भेजने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को एसडीएम नवोदिता शर्मा ने शहर की सड़कों से गोवंश को पकड़वाकर गोशाला में भिजवाने का कार्य किया।
विज्ञापन

एसडीएम शुक्रवार की सुबह नायब तहसीलदार अखिल गोयल, नगर पालिका के कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शहर की सड़कों पर उतरीं। इस दौरान शहर की सड़कों पर जहां भी गाय घूमती मिलीं वहां से उन्हें पकड़वाया वाहनों में लादकर दोपहर तक करीब 35 गायों को शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोशाला भिजवाया गया। एसडीएम ने नगर पालिका कर्मचारियों को आदेश दिए कि वे सड़कों पर घूम रहे गोवंश को पकड़कर गोशाला भिजवाएं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सड़कों पर घूम रहे घायल गोवंश को उपचार दिया।
एसडीएम ने पशु चिकित्सक को निर्देश दिए कि वे गोशाला में पहुंचकर गायों के स्वास्थ्य का समय-समय पर परीक्षण करते रहें। नगर पालिका के कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा ने बताया कि एसडीएम के निर्देशन में प्रतिदिन अभियान चलाकर सड़क पर घूम रहे गोवंश को गोशाला में भिजवाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें