फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः रोड एक्सीडेंट में छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 17 Feb 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मैनपुरी में बरेली-हाईवे पर एक छात्रा की मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा काटा। रोड जाम कर दिया। इससे रोड के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों से जाम खत्म करने की अपील की। पुलिस के काफी देर तक समझाने के बाद लोग मानें और जाम खत्म किया गया। इस दौरान राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

मैनपुरी के नगला अखे पुलिया किशनी ‌निवासी मिलाप सिंह की बेटी रजनी 13 वर्ष दूध लेने जा रही थी। जटपुरा चौराहे के पास वह ट्रक की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की लगी लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया। 

वहीं काफी संख्या में ग्रामीणों की भी भीड़ लग गई। लोगों ने वहां जाम लगा दिया। जाम लगने के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 

पुलिस ने लोगों को समझाया और जाम को खत्म कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने करीब दो घंटे से लगे जाम के चलते रुके वाहनों को आगे बढ़ाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें