फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। अपने पिता के साथ बाइक पर जा रही बालिका को ट्रक ने टक्कर मार दी। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्दाबाद के गांव बरा रिक निवासी 11 वर्षीय ऊषा शर्मा अपने पिता सूर्य श्याम शर्मा के साथ बाइक से मैनपुरी से कुत्ता काटने की दवा लेकर घर वापस जा रही थी। जैसे ही वह सायंकाल साढ़े सात बजे जीटी रोड स्थित गांव अरम सराय के नजदीक पहुंचे तभी एक ट्रक चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बालिका बाइक से उछलकर ट्रक के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें