फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: बोर्ड परीक्षा की प्रदेश स्तरीय मॉनिटरिंग के लिए तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रदेश स्तरीय मॉनिटरिंग के लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश जारी किए हैं। निदेशक के निर्देश पर संयुक्त निदेशक आगरा मंडल आगरा ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर तैयारियों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां के यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 की प्रदेश स्तरीय मॉनिटरिंग की व्यवस्था पूरी कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने जिले के सभी केंद्रों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि प्रदेश स्तरीय मॉनिटरिंग के लिए वे हर हाल में 21 अप्रैल तक व्यवस्थाओं का विवरण निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही मॉनिटरिंग सेल में सारी व्यवस्थाओं की खुद भी अभी से जांच कर लें।
प्रदेश स्तरीय मॉनिटरिंग के लिए परीक्षा केंद्र पर एक सेल का गठन होगा जिस सेल में एक ऑपरेटर और वेंडर की नियुक्ति होगी। प्रधानाचार्यों से केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों, डीवीआर, एनवीरआर, नेटवर्क आदि के संबंध में भी जानकारी मांगी गई है। प्रधानाचार्यों को बताना होगा कि उनके केंद्र पर लगा डीवीआर और एनवीआर किस कंपनी का है। किस कंपनी के नेट का वे परीक्षा के दौरान प्रयोग करेंगे। हिकविजन कैमरों के लोकेशन के लिए पासवर्ड भी मांगा गया है।
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा जो भी जानकारी मांगी गई है उसको निर्धारित प्रारूप पर सभी केंद्रों के प्रधानाचार्य हर हाल में 21 अप्रैल तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें