फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मारपीट के मामले में छह साल के बच्चे को पुलिस ने बनाया आरोपी, मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

Fri, 25 Sep 2020 01:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

पीड़िता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के साथ ही राज्य महिला आयोग, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक से की। एसपी अजय कुमार ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जनपद के थाना किशनी पुलिस ने मारपीट के मामले में चार साल और छह साल के मासूमों को आरोपी बना दिया। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए मुकदमा वापस लेने की मांग की है। 
विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र के गांव बसैत निवासी संगीता चतुर्वेदी पत्नी चक्रेश चतुर्वेदी ने बताया कि सास व जेठ से उनका विवाद चल रहा है। 21 सितंबर को उसके चार साल के बेटे कन्हैया उर्फ आयुष और छह साल के बेटे ओमजी उर्फ आदर्श के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व धमकी दिए जाने का मामला दर्ज करा दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करते वक्त जांच करना भी जरूरी नहीं समझा। 

पीड़िता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के साथ ही राज्य महिला आयोग, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक से की। एसपी अजय कुमार ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि वादी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच में जैसे ही पता चला कि दो आरोपी बच्चे हैं तो उनकी नामजदगी हटा दी गई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें