फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तैराकी और क्रासकंट्री रेस में मैनपुरी पुलिस का रहा दबदबा

Sun, 02 Jul 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तैराकी और क्रॉसकंट्री रेस में मैनपुरी पुलिस का रहा दबदबा
विज्ञापन



- आगरा और कासगंज पुलिस के प्रतिभागी दूसरे स्थान पर रहे

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पुलिस विभाग द्वारा आगरा जोन की 13वीं अंतरजनपदीय तैराकी एवं क्रासकंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन जनपद में किया जा रहा है। क्रासकंट्री रेस महिला और पुरुष दोनों में मैनपुरी पुलिस के प्रतिभागियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्रासकंट्री रेस महिला और पुरुष दोनों वर्ग में प्रथम स्थान जनपद मैनपुरी पुलिस और द्वितीय स्थान जनपद आगरा का रहा। 100 मीटर फ्रीस्टाइल में सचिन भारद्वाज मैनपुरी प्रथम और जीतू कासगंज द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि फिरोजाबाद के बिहारीलाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिले तैराकी में मैनपुरी प्रथम, फिरोजाबाद द्वितीय और कासगंज तृतीय स्थान पर रहा। तैराकी 50 मीटर बैकस्ट्रोक में एटा प्रथम, मैनपुरी द्वितीय और फिरोजाबाद की टीम तृतीय स्थान पर रही। तैराकी 400 मीटर फ्रीस्टाइल में मैनपुरी प्रथम, हाथरस द्वितीय और कासगंज के प्रतिभागी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें