कुरावली (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने रविवार की सुबह चेकिंग के दौरान गैलानाथ पुल के पास एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान उसका एक साथी चमका देकर भाग गया। आरोपी के कब्जा से चोरी की बाइक व कच्ची शराब बरामद हुई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने वाहन चोर को न्यायालय में पेश किया।
पुलिस को सुबह सूचना मिली कि गैलानाथ पुल के पास दो संदिग्ध बाइक सवार मौजूद हैं, संभवत उनके पास चोरी का वाहन है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाइक सवारों की घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
पूछताछ करने पर पकड़े गए युवक ने अपना नाम टिन्ना उर्फ मदन गोपाल निवासी गिहार कॉलोनी बताया। उसके कब्जा से चोरी की बाइक और कच्ची शराब मिली। उसने भागे हुए साथी का नाम जितेंद्र निवासी जीटी रोड सुजरई बताया। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वह लोग चला रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पकड़े गए वाहन चोर को न्यायालय में पेश किया।