फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः पुलिस की गो तस्करों संग मुठभेड़, गुमराह करने के लिए ट्रक में भरा था भूसा

Thu, 14 Nov 2019 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
तस्करों के पकड़े जाने की जानकारी देते एसपी मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जनपद में बरनाहल थाना पुलिस ने गोतस्करों की घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग कर दी गई। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उनके कब्जे से एक ट्रक, कार व असलाह बरामद हुए हैं। कार्रवाई के दौरान गोतस्करों के छह साथी भाग निकले। बुधवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि मंगलवार की रात थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ नौनामई डेरा बंजारा में घेराबंदी की।
विज्ञापन


वहां गोतस्कर एक 12 चक्का ट्रक में गोवंश को लाद रहे थे। खुद को घिरता देख गोतस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच गोतस्कर गिरफ्तार कर लिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

पकड़े गए बाबू पुत्र उसन्ने निवासी कमरुद्दीन नगर थाना सरदना मेरठ, लालजीत पुत्र हेतराम निवासी शाहजहांपुर घिरोर, रिजवान पुत्र निजाम, अमन पुत्र बबलू निवासी 18 द्वारी स्कूल के पीछे थाना खैरगढ़ फिरोजाबाद, पन्नालाल पुत्र सुनहरीलाल निवासी नौसेरा थाना शिकोहाबाद, फिरोजाबाद को जेल भेजा गया है। गोतस्करों के कब्जे से एक ट्रक, स्विफ्ट कार व तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं। भागे हुए साथी रवि उर्फ चांद खां व अन्य पांच की पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस को गुमराह करने को लादे थे भूसा
गोतस्करों ने पुलिस को चकमा देने का पूरा प्रयास किया था। ट्रक के अंदर 25 के करीब गोवंश भरा हुआ था वहीं ट्रक के ऊपर हिस्से में भूसा भरा था। दूर से देखने पर कोई कह ही नहीं सकता था कि ट्रक के अंदर गोवंश हैं। पहले तो ट्रक देखकर पुलिस ने भी विश्वास नहीं किया, लेकिन सूचना पर पुख्ता थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें