सिरसागंज रोड पर डंपर के ऊपर गिरा बिजली का पोल।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सिरसागंज रोड पर शुक्रवार की सुबह एक डंपर बिजली की केबल में उलझ गया। केबल उलझने से बिजली का खंभा डंपर पर ही टूटकर गिर गया। गनीमत रही की इस दौरान लाइन नहीं टूटी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सिरसागंज रोड स्थित नगला दौलत के पास एक डंपर मोहरंग उतार रहा था। जैसे ही डंपर ने प्रेशर उठाया तो ट्रॉला जाकर बिजली की बंच केबल में उलझ गया। केबल में खिंचाव होने से बिजली का खंभा टूट गया।
खंभा टूटकर डंपर के ऊपर ही गिर गया। खंभा गिरते ही चालक डंपर से कूदकर दूर हो गया। लोगों को लगा कि डंपर में करंट आ रहा होगा, लेकिन खिंचाव के दौरान केबल न टूटने से डंपर सुरक्षित रहा। अगर केबल टूट जाती तो डंपर में करंट आने से हादसा हो सकता था। बाद में विद्युत निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर खंभे को हटवाया। इस दौरान एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।