फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: हर गांव में अब खुलेगी मोहब्बत की दुकान

विज्ञापन
मैनपुरी। कुसमरा मामले में प्रदेश कांग्रेस द्वारा किया गया ट्वीट। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कुसमरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टरों पर शुक्रवार की रात प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के पोस्टर लगाए जाने से माहौल गरमा गया है। कुसमरा चौकी पर जहां तहरीर दी गई है। वहीं रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, जिसमें कहा है कि अब तो हर गांव में मोहब्बत की दुकान खुलेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य की देखरेख में कुसमरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर लगाए गए थे। शुक्रवार की रात किसी ने इन पोस्टरों के ऊपर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के पोस्टर चिपका दिए। शनिवार को जब कांग्रेसियों ने पोस्टर देखे तो जिलाध्यक्ष को सूचना दी। जिलाध्यक्ष के निर्देश पर विकास मिश्रा ने चौकी कुसमरा पर तहरीर दी। चौकी प्रभारी ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के पोस्टर पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो नंबर बंद मिला।
जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सूचना दी। रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। कहा है कि क्या प्यार केे राही के कारोबारी से नफरत के कारोबारी डर गए हैं। डरिये मत साहब, हमारे जननायक कहते हैं डरो मत। वैसे आपके नफरत का कारोबार अब बंद होने को है। अब तो मोहब्बत की दुकान खुलेगी हर गांव, हर गली। तसवीरें मैनपुरी से आई हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबरा गई है। हताश भाजपा अब अजीबोगरीब काम कर रही है। कांग्रेस की जोड़ो राजनीति रुकने वाली नहीं है। नफरत की राजनीति करने वाली भाजपा को लोकसभा चुनाव 2024 में हार का डर सता रहा है।
विज्ञापन

-प्रकाश प्रधान, प्रदेश महासचिव कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें