फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कलक्ट्रेट में जहर खाने वाले विमलेश ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बुधवार को कलक्ट्रेट में जहर खाने वाले गांव बोझा निवासी युवक विमलेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। जमीन के विवाद को लेकर युवक पहले भी चार बार खुदकुशी की कोशिश कर चुका था। एसपी ने बताया कि किशनी थाने में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।थाना किशनी क्षेत्र के गांव बोझा निवासी विमलेश बुधवार को अपनी जमीन बिक्री के बाद प्लॉट न दिए जाने की शिकायत करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचा था। वहां विमलेश ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद एसपी कार्यालय के पास बेसुध होकर गिर गया था। पुलिस कर्मियों द्वारा आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया था। इलाज के दौरान विमलेश यादव ने दम तोड़ दिया। विमलेश इससे पूर्व भी दो बार मुख्यमंत्री कार्यालय और दो बार कलक्ट्रेट में खुदकुशी की कोशिश पहले भी कर चुका था। बुधवार को पांचवीं बार उसने जहर खाया और इस बार उसकी जान चली गई। एसपी ने बताया कि गांव के प्रदीप उर्फ लालू यादव को एक जमीन बेची थी। उसके बदले में प्लॉट न मिलने की शिकायत करने आया था। विमलेश की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रदीप उर्फ लालू से प्लॉट न देने को लेकर विवाद को लेकर शिकायत करने आया था। किशनी थाने में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें