भोगांव। एसडीएम ने बृहस्पतिवार को पुलिस बल के साथ गिहार कालोनी में दबिश दी। तालाब में छिपाकर रखी गई मिलावटी शराब को जेसीबी से निकलवाकर नष्ट कराया। मौके से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।
थाना क्षेत्र में गिहार कालोनी में अवैध शराब का धंधा होता है। बृहस्पतिवार की सुबह एसडीएम अंजली सिंह ने प्रभारी निरीक्षक, आबकारी टीम के साथ दबिश दी। घरों में तलाशी ली गई। वहीं कालोनी के पास ही स्थित एक तालाब में मिलावटी शराब व लहन छिपाए जाने की जानकारी मिली। इस पर जेसीबी बुलाकर छिपी शराब और लहन को निकाला गया। पुलिस ने करीब 90 लीटर शराब को जब्त कर लिया। वहीं बरामद लहन को नष्ट कर दिया गया। मौके से रजनी गिहार और गीता गिहार को गिरफ्तार किया गया। दोनेां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। संवाद