फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध क्लीनिकों में मौत की सूचना पर दौड़े अधिकारी

विज्ञापन
बरनाहल में आशी क्लीनिक को सील कराते नोडल अ​धिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के में झोलाछाप के इंजेक्शन से बालक और बरनाहल क्षेत्र में अवैध क्लीनिक पर गर्भापात के बाद महिला की मौत में जांच शुरू हो गई है।
सीएमओ के निर्देश पर झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने दोनों जगह छापा मारा। इस दौरान क्लीनिक संचालक अपने-अपने क्लीनिक बंद कर ताला लगाकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे नोडल अधिकारी ने दोनों क्लीनिकों को सील कर नोटिस चस्पा किया है। सात दिन के अंदर संबंधितों से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

कस्बा बेबर के मोहल्ला काजी टोला निवासी विशाल की 24 वर्षीय पत्नी आकांक्षा 14 दिन पूर्व अपने मायके बरनाहल आई थीं। बरनाहल में अवैध आशी क्लीनिक पर झोलाछाप डॉक्टर ने आकांक्षा का गर्भपात कराया था। सोमवार की सुबह आरती की मौत हो गई थी। वहीं थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मेरापुर गुजराती निवासी धर्मेंद्र सिंह ने भोगांव पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसके 10 वर्षीय पुत्र राजन सिंह को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। वह उसे लेकर भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलाबी में एक तथाकथित डॉक्टर के पास उपचार के लिए पहुंचा। यहां तथाकथित झोलाछाप ने उसके पुत्र को एक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसके पुत्र की मौत हो गई थी। दोनों ही मामले में सीएमओ ने जांच के आदेश दिए थे।
मंगलवार को सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी झोलाछाप डाॅ.आशुतोष कुमार ने राजेश कुमार पांडेय के साथ दोनों स्थानों पर छापा मारा। पहले वे भोगांव के गांव नगला गुलाबी पहुंचे यहां संचालक अपना क्लीनिक बंद कर यहां से भाग चुका था। यहां तथाकथित झोलाछाप अपने मकान में ही क्लीनिक चला रहा था। नोडल अधिकारी ने मकान के नीचे के हिस्से में संचालित क्लीनिक को सील कराते हुए पत्नी को नोटिस थमाया।
विज्ञापन

इसके बाद नोडल धिकारी बरनाहल पहुंचे। यहां आशी क्लीनिक का संचालक ताला लगाकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रात में ही उसने सारा सामान और क्लीनिक का बैनर गायब कर दिया। नोडल अधिकारी ने क्लीनिक को सील करते हुए यहां नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें