फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरकारी नाली से शीशम के पेड़ काटे, जिम्मेदार मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। बिना वन विभाग की अनुमति के आप अपनी जमीन पर लगा हरा पेड़ भी नहीं काट सकते हैं। लेकिन सरकारी नाली पर लगे शीशम के पेड़ काटने के बाद भी जिम्मेदार मौन हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने जांच की, लेकिन एक दूसरे पर टालकर मामले को रफादफा कर दिया।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला मही के पास नहर के किनारे नौनेर माइनर गुजरती है। खेतों की सिंचाई के लिए माइनर एक सरकारी नाली गढि़या खास में जुड़ी है। इसी सरकारी नाली पर राजबहादुर, माखन सिंह फौजी, विजय बहादुर और बलराम सिंह के खेत के पास शीशम के पेड़ खड़े हुए थे। एक सप्ताह पूर्व गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध तरीके से शीशम को पेड़ों को कटवा लिया। इसके बाद रजवहा पर खड़े बबूल के पेड़ भी काटे गए। ग्रामीणों ने शिकायत मामले की शिकायत एसडीएम घिरोर सुप्रिया गुप्ता के साथ ही थाना पुलिस से की भी की थी।
शिकायत पर वन विभाग के सुशील तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ दन्नाहार पुलिस भी पहुंची थी। वन विभाग की उपस्थिति के चलते पुलिस वापस लौट गई। मौके से एक बबूल की लकड़ी लदा ट्रैक्टर ट्राली भी मिला था। कार्रवाई की बात कहकर लकड़ी लदी ट्राली खड़ी करा ली गई्र, लेकिन बाद में सब रफादफा हो गया।
विज्ञापन

जब वन विभाग के अधिकारी सुशील तिवारी से बात की गई तो उन्होंने ये कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि मामला सिंचाई विभाग का है। उन्हें सूचना दे दी गई है। वहीं राजस्व विभाग का कहना है कि उनसे जब जानकारी ली जाएगी तो वे बता देंगे। लेकिन अब तक मामले में कार्रवाई नहीं हुई है। इससे सरकारी जमीन से लकड़ी काटने वालों के हौंसले बुलंद हैं। वहीं मामले में सिंचाई विभाग सहायक अभियंता एसएस किरमानी से बात की गई तो उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें