फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण में ईवी की अहम भूमिका: पर्यटन मंत्री

विज्ञापन
फोटो 15 कलेक्ट्रेट से ईवी महारैली को झंडी दिखाकर रवाना करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह।
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर से पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने भारत ईवी महारैली को हरी झंडी दिखाई। पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने में महा ईवी महारैली की अहम भूमिका होगी। रैली का नेतृत्व कर रहे आईएफईवीए के अध्यक्ष डॉ़ राजीव मिश्रा ने बताया कि रैली का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों के मन में व्याप्त भय को दूर करना है। रैली ने अब तक 24 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा किया है। इस दौरान भाजपा नेता अनुजेश प्रताप सिंह, डॉ. शैलेंद्र सरोज, श्रीनिवास कुमार येरापोथु, डॉ. दीपक वाधवा, देवेश गर्ग, रामेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें