फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंडी में बढ़ी प्याज की आवक ने घटाए दाम

विज्ञापन
फोटो 11 शहर के लेनगंज में एक दुकान पर रखा प्याज। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मंडी में प्याज की आवक बढ़ने से दामों में गिरावट आई है। फुटकर बाजार में 15 रुपये से 20 रुपये प्रति किग्रा की दर से प्याज बिक रहा है। सहालग के कारण लोगों को राहत मिली है।शहर की सब्जी मंडी में महाराष्ट्र के नासिक और उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से प्याज की आपूर्ति होती है। इन दिनों मंडी में प्याज की आवक बढ़ने से दामों में गिरावट आ गई है। थोक में प्याज के दाम 10 रुपये से 15 रुपये प्रति किग्रा और फुटकर बाजार में प्याज की कीमत 15 रुपये से 20 रुपये प्रति किग्रा है। मंडी के सब्जी विक्रेता संदीप ने बताया कि मंडी में आवक बढने से प्याज सस्ता मिल रहा है। सहालग का सीजन होने की वजह से प्याज की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें