फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत में आलू बीन रहे युवक पर गिरी बिजली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। गांव किरथुआ में शुक्रवार की शाम खेत में आलू बीन रहा था। तभी हल्की बारिश होने लगी। तेज धमाके साथ उस पर बिजली गिरी और वह बेसुध होकर गिर गया। परिजन आनन फानन में मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी होने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने गांव पहुंच कर जानकारी ली।थाना क्षेत्र के गांव किरथुआ निवासी किसान रामकुमार के खेत में आलू की खुदाई हुई थी। शुक्रवार की शाम को उनका 20 वर्षीय पुत्र विशाल खेत पर आलू बीन रहा था। इस बीच बारिश शुरू हो गई। बारिश होता देख विशाल खेत से बाहर निकलने लगा। तभी तेज धमाके के साथ उस पर बिजली गिर गई। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। आनन फानन विशाल को परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां कुछ देर इलाज के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। जानकारी के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें