बेवर। कस्बा स्थित एक जनसेवा केंद्र पर पहुंचे युवक ने अपने पेटीएम में 10 हजार रुपये डलवा लिए। दुकानदार जब तक कुछ समझ पाता युवक वहां से भाग गया। दिव्यांग दुकानदार पीछा करने में असमर्थ रहा। थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुचिलिया निवासी विनय चतुर्वेदी दिव्यांग है। वह कस्बा में ही जनसेवा केंद्र का संचालन कर रहे हैं। बताया कि शुक्रवार की दोपहर को वह दुकान पर थे। तभी एक बाइक सवार युवक वहां आया और कहा कि उसके पेटीएम पर 10 हजार रुपये डाल दो। विनय ने बताए गए नंबर पर 10 हजार रुपये डाल दिए। रुपये डलवाने के बाद मौके का फायदा उठाकर युवक वहां से भाग निकला। युवक को भागता देख विनय ने शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग गया था। दिव्यांग होने की वजह से विनय उसका पीछा भी नहीं कर सके। थाने पहुंच कर तहरीर दी। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।