फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो साल से मायके में रह रही पत्नी, युवक ने कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो3 मृतक विवेक का फाइल फोटो
विज्ञापन
करहल। गांव नगला अलाई के रहने वाले 30 वर्षीय युवक का शव शनिवार सुबह घर के सामने लगे पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। परिजन ने बताया कि दो साल से पत्नी मायके में है। कई बार बुलाने के बाद भी नहीं आई। संभवत: इसी कारण से जान दी है, मौत की सही वजह जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।थाना क्षेत्र के गांव नगला अलाई निवासी विवेक यादव उर्फ सिंटू की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। दो साल पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। इसके बाद पत्नी मायके चली गई और फिर वापस नहीं आई। विवेक पत्नी को लेने के लिए कई बार गया, मगर हर बार मना कर दिया। विवेक की दो बेटियां हैं और वह पिकअप चलाकर अपना भरण पोषण कर रहा था। शनिवार सुबह उसका शव घर के सामने लगे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन ने खुदकुशी की वजह पत्नी के मायके से न आना बताया। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें