किशनी कुसमरा के बीच उखड़ा हाईवे।
- फोटो : संवाद
किशनी। नगर में बनाया गया हाईवे अभी पूरा बन भी नही हो पाया कि जगह-जगह से उखड़ने लगा है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अभी तो निर्माण कार्य पूरा भी नही हुआ और हाईवे जर्जर हो रहा है। लोगों ने हाईवे की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। नेशनल हाईवे 92 सीधा ग्वालियर से बरेली तक जाता है। इस हाईवे पर बेवर से लेकर इटावा तक टुकड़ों में निर्माण किया गया है, जो अभी कार्य पूरा भी नही हुआ है।
किशनी-कुसमरा के बीच ग्राम डांडी भट्टा से लेकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हाईवे जगह-जगह उखड़ने लगा है। हाईवे पर हर रोज फर्रुखाबाद, इटावा,और भिंड, ग्वालियर के लिए काफी वाहन निकलते हैं। रमाशंकर तिवारी, विद्याराम मुनीम, विनोद गुप्ता, सुधीर गुप्ता, आदेश गुप्ता, प्रशांत तिवारी, राहुल त्रिवेदी ने हाईवे निर्माण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।