मैनपुरी। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जिले के 33 विद्यालयों के मर्जर की प्रक्रिया का समाप्त कर दिया गया है। विभागीय जांच के बाद बीएसए ने पूर्व में मर्जर किए गए 33 स्कूलों के मर्जर के आदेश को रद्द करते हुए यहां फिर से कक्षा संचालन का आदेश दिया है। जिले के 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को पास के ही दूसरे स्कूलों में एकीकृत (मर्जर) कराने की प्रक्रिया चल रही है। पूर्व में जिले में 241 स्कूलों को पास के स्कूलों में मर्जर किया गया था। मामला हाईकोर्ट में पहुंचने के बाद शासन ने बीएसए को एक किलोमीटर से अधिक दूरी वाले स्कूलों का मर्जर समाप्त करने के निर्देश दिए थे। सीडीओ नेहा बंधु के निर्देशन में बीएसए ने संबंधित स्कूलों की पुर्न जांच कराई तो 33 स्कूल ऐसे निकले जिनके स्कूल की दूरी एक किलोमीटर से कम थी। सीडीओ के निर्देश पर बीएसए ने संबंधित स्कूलों के मर्जर की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि जिले के 241 में से 208 स्कूलों के मर्जर की जानकारी विभाग की और शासन को भेजी गई है। शेष स्कूलों में फिर से कक्षा संचालन किया जाएगा।