फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रंगबाजों ने मुकदमे की रंजिश में मजदूर को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल​ ​शिवशंकर - फोटो : samvad
विज्ञापन
मैनपुरी। बड़ी नगरिया में शुक्रवार सुबह एक मजदूर को रंगबाजों ने पूर्व के मुकदमे में समझौता न करने की रंजिश में गोली मार दी। मजदूर की पीठ में गोली लगी है। वह सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य चार की तलाश में पुलिस की दो टीम लगी हैं।बड़ी नगरिया निवासी 50 वर्षीय शिव शंकर पत्थर घिसाई का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह वह भोगांव क्षेत्र में काम करने घर से निकले। वाल्मीकि तालाब के पास पहुंचते ही उन्हें दिलीप कुमार उर्फ दिल्लू उसके भाई अवधेश उर्फ लालूराम, धर्मवीर उर्फ करुआ, गौतम कुमार और राजेश उर्फ गुुुरु शाक्य निवासी नगरिया खुर्द ताल दरवाजा ने घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। शिव शंकर वहां से भागने लगे तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। एक गोली शिव शंकर की पीठ में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गए। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से भाग निकले। सूचना पर आई पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दिलीप उर्फ दिल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

-
समझौता न करने पर दी थी जान से मारने की धमकी
घायल शिव शंकर के पुत्र विष्णु ने बताया कि आरोपी रंगबाज व अपराधिक किस्म के हैं। उनके खिलाफ पिता लगातार आवाज उठाते रहे हैं। जनवरी 2025 में आरोपियों ने फायरिंग व मारपीट की थी। इसका मुकदमा न्यायालय में प्रचलित है। आरोपी लगातार पिता पर समझौता करने के लिए दबाव बना रहे थे। बृहस्पतिवार को भी बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
-
पसली में फंसी गोली, ऑपरेशन होगा
शिव शंकर को पीठ में गोली लगी है। गोली पीठ को चीरते हुए उनकी पसली में फंस गई है। सैफई मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक गोली निकालने के लिए ऑपरेशन करने की तैयारी में जुटे रहे। फिलहाल घायल आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें