फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पीडब्ल्यूडी के बाबू को पीटने वाले ठेकेदार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पीडब्ल्यूडी कार्यालय में काम कर रहे बाबू को कुर्सी से खींचकर पीटने वाले ठेकेदार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। बुधवार को हुई उक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस आरोपी ठेकेदार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अवाबाग कालोनी के रहने वाले अनुसूचित जाति के बबलू कुमार अधिशासी अभियंता निर्माण खंड तृतीय के यहां वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को जब वह कार्यालय में विभागीय कामकाज निपटा रहे थे, तभी अपने बिल के भुगतान को लेकर ठेकेदार संतोष यादव निवासी राधा रमन रोड आवास विकास कालोनी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद ठेकेदार ने बबलू को जातिसूचक गालियां देने के साथ ही कार्यालय में पीटा था। वहां मौजूद कर्मियों ने किसी तरह से दोनों को अलग कराया था। मारपीट की इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर ठेकेदार संतोष यादव के खिलाफ एससीएसटी, मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।

लेनदेन के विवाद में बहस और फिर मारपीट की चर्चा
चर्चा यह है कि मारपीट की घटना को बिल भुगतान का रूप दिया जा रहा है। मगर, इसके पीछे की कहानी लेनदेन की है। एक ठेके में मोटा लेनदेन तय हुआ था, जिसमें से 50 हजार रुपये न देने पर विवाद हुआ। पहले गाली गलौज और फिर मारपीट हुई थी। कार्यालय की एक महिला कर्मचारी ने साहस दिखाते हुए बीचबचाव कराया था।
विज्ञापन


डीएम को भी नहीं दी गई जानकारी
इस घटना को विभागीय कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक दबाने में लगे थे। हद तो यह हुई कि घटना की जानकारी डीएम तक को नहीं दी गई। उनको भी वायरल वीडियो प्राप्त हुई, तब इस घटना की जानकारी हुई। इस पर डीएम ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी को बुलाया और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें