फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। बुझिया पुल के पास बृहस्पतिवार की देर रात चोरी के मामले में फरार इनामी बदमाशों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देख बाइक सवार बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे साथी सहित गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से चोरी की बाइक, नकदी और तमंचा कारतूस बरामद हुए। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल बदमाश और साथी से जानकारी ली।थाना पुलिस को बृहस्पतिवार की देर रात सूचना मिली कि चोरी के एक मामले में फरार चल रहे दो बदमाश बुझिया पुल के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर सीओ करहल संतोष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी और टीम के साथ बुझिया पुल पर पहुंच गए। बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी करते हुए चेकिंग शुरू कर दी गई। इस बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम को देख फायरिंग करते हुए भागना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद संभलते हुए पुलिस ने फायर किए। करीब आधा घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इस बीच एएसपी राहुल मिठास भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल बदमाश से पूछताछ करने पर अपना नाम शिवम सिंह निवासी नगला कैल थाना एलाऊ बताया। साथी ने अपना नाम पिंटू निवासी नगला कैल बताया। शिवम ने बताया कि 9 फरवरी को एक अन्य साथी के साथ मिल कर दुमीला बार्डर से एक स्कूटी सवार का एक लाख रुपये से भरा बैग चोरी किया था। आज भी वारदात अंजाम देने के लिए आए थे। सीओ करहल ने बताया कि पकडे़ गए शिवम पर 15 हजार और पिंटू पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने पकडे़ गए बदमाशों के कब्जे से 20 हजार से अधिक की नकदी, चोरी एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुया शिवम पर अलग अलग अलग जनपदों में करीब 11 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। फतेहगढ़ पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है। इसके अलावा जनपद फिरोजाबाद, औरेया, जनपद के करहल, कुरावली आदि थाने में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें