मैनपुरी/किशनी। कमिश्नर आगरा शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को मैनपुरी दौरे के समय अधिकारियों को आदेश दिया कि छुट्टा गोवंशों को पकड़ा जाए। उन्हें गोशाला पहुंचाया जाए। इस आदेश का असर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों पर नहीं हुआ है। बुधवार को भी जिलेभर में सड़कों से लेकर खेतों तक में छुट्टा गोवंश खुलेआम घूमे। देहात ही नहीं, शहर की सड़कों पर भी छुट्टा गोवंश खुलेआम घूम रहे हैं। जबकि पिछले एक माह में पांच लोगों पर यह जानवर हमला कर चुके हैं। तीन की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं।