फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गैंगस्टर में वांछित दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, 50 हजार का इनाम था घोषित

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में शातिर अपराधी। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। साइबर सेल और कुरावली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को गैंगस्टर में वांछित दो शातिर अपराधियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। एसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला कैल गड़िया निवासी शिवम और सोनू सिंह शातिर अपराधी हैं। इनके खिलाफ लूट, जानलेवा हमले सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को साइबर सेल प्रभारी रूपेश कुमार और टीम ने दोनों शातिरों के क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना कुरावली पुलिस को दी। इंस्पेक्टर कुरावली विनोद कुमार के साथ संयुक्त कार्रवाई के दौरान एटा रोड अंडरपास के पास शातिर अपराधियों की घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपियों ने तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया। बचाव करते हुए पुलिसकर्मियों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से बाइक, दो तमंचे और कारतूस मिले।
एसपी कमलेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर बताया कि शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सोनू पर करीब सात और शिवम पर 11 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपराधियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें