घिरोर। तहसील घिरोर में तैनात लेखपाल राजेश गौतम का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में साफ साफ रुपये लेकर रखते हुए लेखपाल नजर आ रहा है। किसान कौन है और किस कार्य के लिऐ रूपये दिए हैं। इसकी जानकारी हो रही है।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में लेखपाल एक किसान से रुपये लेते दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद तहसील कर्मचारी अपने अपने हिसाब से चर्चा कर रहे हैं। लेखपल के साथ मौजूद किसान की पहचान नहीं हो पा रही है। माना जा रहा है कि किसान के ही किसी साथी ने वीडियो बनाया है। वीडियो बनाने के बाद उसको सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है। वीडियो में पांच पांच सौ के नोट लेने के बाद जेब में रखता हुआ लेखपाल दिख रहा है। एसडीएम नितिन कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।